फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र को गोली मार चोरी करने वाले बदमाश प्रकाश में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। एक माह पहले शिक्षा मित्र को गोली मारकर लाखों के जेवर व नकदी चुराकर बदमाश फरार हो गए थे। शिक्षामित्र का अब भी उपचार चल रहा है। भाई ने छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना में गांव के ही लोग शामिल थे। उनके नाम प्रकाश में आ गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के वारंट भी जारी करवा लिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी शिक्षा मित्र रमेश चंद्र दिवाकर तीन अक्तूबर की रात परिवार के अन्य लोगों के साथ सो रहे थे। तभी रात में बदमाश चोरी के इरादे से छत पर चढ़कर नीचे आए और जेवरात व रुपये से भरा बक्सा चुराकर जीने के रास्ते से जा रहे थे। बक्सा अधिक बड़ा था वह जीने में फंस गया। आवाज सुनकर रमेश चंद्र जाग गया और उसने विरोध जताया। इस पर बदमाशों ने उसके गोली मार दी और बहन रचना को धक्का देकर गिरा दिया था।
इससे रचना का पैर टूट गया। बदमाश जेवर नकदी लेकर चंपत हो गए। घायल रमेश को लोहिया अस्पताल भेजा गया। वहां से उसको आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। रमेश के भाई प्रवेश दिवाकर ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला व चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच दरोगा अमित कुमार कर रहे थे। जांच में गांव के ही ललुआ कठेरिया समेत दो के नाम प्रकाश में आए। रमेश उनको पहचान गया था। दोनों के खिलाफ विवेचक ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी करवा लिए हैं। भाई प्रवेश ने गुरुवार को एएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। एएसपी ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही वह पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें