फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छावनी बनी कचहरी, सवा दो घंटे वाहन में बैठे रहे आरोपी

विज्ञापन
फोटो-22 गैंगस्टर के आरोपियों की पेशी के दौरान फतेहगढ़ ​स्थित कचहरी में खड़े इसी वाहन में बैठे र
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट के मामले में माफिया अनुपम दुबे के दो भाइयों सहित छह आरोपियों को अदालत में पेश करने के दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पूरी कचहरी छावनी में तब्दील नजर आई। जिस वैन से मऊदरवाजा थाने से कचहरी ले जाया गया, उसके आसपास भी किसी को नहीं जाने दिया गया। करीब सवा दो घंटे आरोपी वाहन में बैठे रहे। चारों ओर से बंद वाहन की जाली पर पर्दे भी पड़े थे। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाती रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:25 बजे सीओ सिटी एश्वर्या उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस टीम अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, उसके ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन, महेंद्र कटियार, बीनू दुबे, धर्मेंद्र चतुर्वेदी और आदेश सिंह को लेकर कचहरी पहुंची। पुलिस वैन के चारों ओर कड़ी सुरक्षा तैनात रही। पुलिस लाइन से आरटीसी के अलावा एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ अमृतपुर संजय वर्मा तथा सिटी सर्किल के थानों का फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी कराई गई।
करीब 11:50 बजे सभी आरोपियों को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट दीपेंद्र कुमार सिंह की अदालत में पुलिस ने रिमांड प्रपत्र प्रस्तुत किए। डीजीसी सुदेश प्रताप सिंह गंगवार, विशेष लोक अभियोजक नागभूषण पाठक, गैंगस्टर लोक अभियोजक शैलेश सिंह और राजीव गंगवार ने रिमांड मंजूर करने की दलीलें दीं। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पेशी के दौरान आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी दाखिल नहीं की गई। कचहरी परिसर में सुबह से भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते आम लोगों में मामले को लेकर उत्सुकता दिखी। सुरक्षा घेरा बनाने के लिए पुलिस ने रस्सियां लगाकर आमजन की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें