फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दंपति का हुआ मिलन, छह का तलाक

Sun, 14 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक के 20 मुकदमों में से 14 दंपति में सुलह करा दी गई। छह वैवाहिक मुकदमों के दंपति में आपसी समझौता न होने के कारण तलाक हो गया। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई को लगाए गए 1360 मुकदमों में से 732 का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को प्रभारी जिला जज भूपेंद्र सहाय की अध्यक्षता में मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन दुघर्टना प्रतिकर के 16 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 28,93,045 रुपये क्षतिपूर्ति की गई। दीवानी के तीन मामलों का निस्तारण किया गया। भरण- पोषण के सात मामलों को निस्तारित कराकर भरण-पोषण की धनराशि दिलाई गई। वैवाहिक के 20 वादों का निस्तारण हुआ।

इनमें 14 मामलों के दंपति में सुलह हुई और छह मामलों के पति और पत्नी में तलाक हुआ। उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के नौ वाद निस्तारित हुए। इनका 28,24,613.61 रुपये का मूल्यांकन किया गया। विद्युत अधिनियम के 82, राजस्व के 82 वाद, नगर पालिका के नौ विवादों का निस्तारण हुआ। लघु फौजदारी के 436 मुकदमाें का निस्तारण कर 42170 रुपये अर्थदंड वसूला गया। रेलवे अधिनियम के 58 मुकदमाें का निस्तारण हुआ। इनसे 21550 रुपये अर्थदंड वसूल हुआ।
विज्ञापन


किशोर न्याय अधिनियम का एक मुकदमा निस्तारित किया गया। इससे 250 रुपये अर्थदंड वसूल हुआ। बैंक वसूली के नौ मामलों का समझौता कर 4,74,800 रुपये जमा हुआ। मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में 1360 मुकदमे सुनवाई के लिए लगाए गए थे। इनमें से 732 का निस्तारण हुआ। इससे लगभग 1038 लोग लाभान्वित हुए।

इस दौरान एमपी चौधरी, मोहम्मद मतीन खां, मित्रपाल सिंह, शिव सिंह यादव, आलोक पांडेय, अब्दुल मोवीन, साजिया जैदी, बलजोर सिंह, रविंद्र कुमार, परवेज अहमद, अनितोष कुमार शर्मा, राजीव रंजन, सैफ अहमद, रामानंद, अविनीश कुमार, अतीकुद्दीन, अल्का चौधरी, विजय कुमार गुप्ता, सीवी दीक्षित समेत अन्य न्यायिक अधिकारी, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ, बैंकों के शाखा प्रबंधक, अधिवक्ता एवं वादकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें