फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए हलवाई की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
शंकर प्रसाद गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टहलने गए हलवाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला के मजरा रविदास नगर निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता (45) की काली देवी चौराहे के पास मिठाई की दुकान है। वह सोमवार की सुबह नवाबगंज ट्रैक की ओर टहलने के लिए गए थे। लगभग 8.30 बजे वह शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पत्नी ममता, पुत्री अंजू कुमारी, ज्योति, पुत्र अंकित, अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। परिजन मौत पर दहाड़े मार कर रो रहे थे। आसपास के व्यापारी भी वहां पर इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में नगर पंचायत अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ वहां मौजूद रहे। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि हलवाई की ट्रेन कटने से मौत हो गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें