फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम

Mon, 02 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सॉफ्टेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रंगभरो प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


लोहाई रोड स्थित भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में वंशिका अग्निहोत्री ने होठों में ऐसी बात में दबाके चली आई, शिखा ने राधा नाचेगी, काजल ने फर्राटे मार गीत पर नृत्य किया। तरुन, आकाश और तनु ने अपनी मधुर आवाज में गीत गाए तो दर्शकों ने तालियां बजाईं। शिखा, गुंजन और सचिन ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। मृणाल, करन, निधि आदि ने हास्ट नाटक प्रस्तुत किया।

इस दौरान रंगभरो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिन सिंह ने किया। दीपक गुप्ता और शिवम गुप्ता ने आए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी मनोज अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिवानी, आरती दुबे, आरती सिंह, फैकल्टी शिवसिंह वर्मा, गौरव द्विवेदी, मोनिका सक्सेना, प्रियंका राजपूत, कपिल पाल, हिमांशी अग्रवाल, रिजवान और संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें