फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने आरोपियों के घर जाकर परिजनों के दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपियों के घर में सिपाहियों के तोड़फोड़ करने व साढ़े चार लाख रुपये लूट ले जाने के मामले में एसपी के आदेश पर सीओ मोहम्मदाबाद शुक्रवार को पिपरगांव जांच करने पहुंचे। सीओ ने आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज किए। अलमारी चाबी से खुलवाकर लॉकर की जांच की। जांच में तोड़फोड़ की बात सही पाई गई, लेकिन लूट का आरोप गलत निकला।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरगांव में मंगलवार को सादे कपड़ों में दो चार पहिया वाहनों से सिपाही पहुंचे। सिपाहियों ने छेड़छाड़ के आरोपी संतोष यादव व गोलू के घरों में दबिश मारी। पुलिसकर्मियों ने दोनों घरों में जमकर तोड़फोड़ की और साढ़े चार लाख रुपये संतोष के घर में रखी अलमारी से ले गए। इस मामले में आरोपियों के परिजनों ने एसपी डॉ. अनिल मिश्रा से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना में वर्ष 2005 में एसपी से मारपीट करने वाला सिपाही भी शामिल था। जब पूरे मामले की एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को जांच करने के आदेश दिए।
शुक्रवार को सीओ संतोष व गोलू के घर पर पहुंचे। घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी कर उनके बयान भी लिए। संतोष के घर में रखी अलमारी को चाबी से खुलवाकर देखा और लॉकर का लॉक भी चेक किया। लॉकर ठीक था। घर में तोड़फोड़ व परिवार के लोगों से अभद्रता की बात सही पाई गई। लूट का आरोप सही नहीं मिला। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मामले की जांच कर ली गई है। जांच आख्या एसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी से मारपीट करने वाला दीवान आखिर तीन वर्ष से सर्किल के थाने में कैसे तैनात है। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद से आख्या मांगी है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि सीओ की आख्या मिलते ही दीवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें