फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ को कार्यालय में 16 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Tue, 30 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने सोमवार सुबह अपने कार्यालय में निरीक्षण करने के साथ उपस्थिति रजिस्टर देखा। उसमें अधिकारी सहित 16 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने सुबह 10.45 बजे अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकांश लिपिकों की कुर्सियां खाली थीं। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो अधिकारी व स्टेनो सहित 16 कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर सीएमओ ने सभी को अनुपस्थित कर दिया। यह देख स्टेनो व एक कर्मचारी ने कहा कि साहब हम तो समय से आ गए। इस पर सीएमओ ने उन्हें चेतावनी देते हुए रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए।
कुछ ही देर में पहुंचे फार्मासिस्ट ने कहा कि साहब वह तो कार्यालय के काम से 9.45 बजे ही लोहिया अस्पताल पहुंच गए थे। वहां काम कराने में कुछ समय लग गया। इस पर सीएमओ ने उन्हें भी हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी। बाबुओं की कार्यशैली से नाराज सीएमओ ने कहा कि अवकाश के दिन भी कोई लिपिक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। दो दिन का अवकाश होने की वजह से बिना बताए शुक्रवार शाम को ही लिपिक गैरजनपद स्थित अपने घरों को रवाना हो गए। सोमवार को भी समय से ड्यूटी नहीं आए। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें