फोटो-37 नगर पालिका परिषद कार्यालय में हुए कार्यक्रम में नामित सभासद को सम्मानित करतीं पालिका अध
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर पालिका कार्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। अब सुंदरीकरण की बारी है। सड़क किनारे की खाली जगहों को सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। रेलवे रोड पर फुटपाथ का काम पूरा होते ही आधुनिक पोल लगाकर सुंदर लाइटिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ चौराहे के पास आरोग्य पथ तैयार हो गया है। यहां दो ओपेन जिम की व्यवस्था की गई है। बच्चे ही नहीं युवक व बुजुर्ग भी स्वस्थ रह सकेंगे। पालिकाध्यक्ष के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी गली कच्ची न रहे। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ठंडी सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर रंगीन इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। कुछ ही महीने में भोलेपुर से कैंट चौराहे तक का मार्ग देखने लायक होगा। उन्होंने नगरवासियों के सहयोग का आभार भी व्यक्त किया।