फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने मनाया क्रिसमस डे व ईद मिलादुन्नबी

Wed, 23 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीपी इंटरनेशनल स्कूल और किड्स वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस डे और ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया। बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे को गिफ्ट दिए।
विज्ञापन


कार्तिकेय सिंह ने सेंटा क्लाज की वेशभूषा धर बच्चों को टाफी और गिफ्ट बांटे। शिक्षिका फरहा खान और काजल अग्रवाल ने बच्चों को क्रिसमस डे और ईद मिलादुन्नबी के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर हिबा खान, प्रधानाचार्य विजय भैरो, उप प्रधानाचार्य डा. एनडी सिंह और चेयरमैन डा. मिथलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

उधर, मोहल्ला खतराना स्थित किड्स वैली स्कूल में बच्चों ने केक काटकर क्रिसमस डे मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को गिफ्ट दिए। प्रिंसिपल अपर्णा टंडन ने बच्चों को क्रिसमस डे के बारे में बताया। मैनेजर रितु टंडन ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने शांति का संदेश दिया। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर आदित्य टंडन, सौम्या रस्तोगी और अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में भी क्रिसमस डे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और क्रिसमस डे की बधाई दी। इस अवसर पर डायरेक्टर निमिषा गुप्ता और रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें