फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वृद्धा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विवाद में महिला की गला घोंटकर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी किशोर हरेंद्र राजपूत शनिवार को खेत पर धान की फसल देखने के लिए गया था। रास्ते मेंं परिवार के चार लोगों ने उसको घेर लिया और धान की फसल में बरसात का पानी मेड़ काटकर भरने का आरोप लगाया। विरोध करने पर उन लोगों ने हरेंद्र की पिटाई कर दी थी। हरेंद्र ने घर आकर दादी सुरजन देवी को जानकारी दी थी।
सुरजन देवी ने परिवार के लोगों को उलाहना दिया था। उस दौरान हुए विवाद के बाद सुरजन देवी की मौत हो गई। परिजनों ने परिवार के लोगों पर सुरजन देवी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। सीओ कायमगंज जय सिंह व एसओ ने जांच के बाद रविवार को पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में सुरजन देवी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें