फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने लिया संज्ञान, एएसपी करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस चौकी बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने के मामले का एडीजी जोन ने संज्ञान लिया है। इसके बाद एसपी ने इसकी जांच एएसपी को सौंप दी।
विज्ञापन

इससे आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
मऊदरवाजा थाने की हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी चौकी प्रभारी राजेश चौबे पर दुकानदार इसरार ने पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
बुधवार देर शाम रुपये न देने पर दरोगा ने मारपीट कर दी। इसके बाद एकत्रित कालोनी के लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया।
महिला-पुरुषों ने दरोगा का घेराव कर नारेबाजी की। इसके बाद इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह के काफी प्रयास के बाद मामला शांत हो सका।
इस घटना को एडीजी कानपुर ने संज्ञान लिया। इस पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने जांच एएसपी अजय प्रताप को सौंप दी।
दोपहर में एएसपी कालोनी पहुंचे और पीड़ित दुकानदार और अन्य कई लोगों के बयान दर्ज किए।
देर शाम एसपी दफ्तर का एक कर्मचारी भी कालोनी में जानकारी लेने पहुंचा। माना जा रहा है कि जल्द ही दरोगा पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें