फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज की आढ़त पर मारपीट, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अनाज की आढ़त पर मारपीट के बाद आढ़ती ने लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शराब में धुत होने की वजह से उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव हैवतपुर गढिया निवासी सुखेंद्र सिंह की गांव में ही अनाज की आढ़त है। दोपहर करीब तीन बजे आढ़त पर लिंजीगंज निवासी मुनीम राजवीर सिंह बैठे थे।
इसी समय एक युवक वहां पहुंचा। वहां दोनों में कसी बात विवाद होने पर मारपीट होने लगी। इससे वहां भीड़ एकत्रित हो गई।
बमुश्किल बीचबचाव किया गया। मारपीट करने वाला युवक वहां से भाग गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर नशे की हालत में पड़े आरोपी को हिरासत में ले लिया। मुनीम ने पुलिस को तहरीर दी।
इसमें मारपीट कर एक नामजद समेत उसके अज्ञात साथियों पर 94 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस मारपीट की घटना मान रही है। पुलिस ने नशे में धुत मिले युवक को उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

लंबित विवेचनाएं शीघ्र निस्तारण के आदेश
फर्रुखाबाद। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बुधवार देर रात कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों व दरोगाओं को बुलाकर लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। इसके बाद सभी पत्रावलियों का रखरखाव देखा। एसपी ने विवेचनाएं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें