फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की नजर में रहेगा कोर्ट परिसर

Tue, 09 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर कैमरे की नजर रहेगी। कचहरी परिसर मेें कहीं पर हरकत होती दिखी तो चंद मिनट में पुलिस बल मौके पर पहुंच जाएगा। कचहरी की कड़ी सुरक्षा को तैयारियां उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू हो गई हैं। इसको लेकर अफसरों ने मंगलवार को कचहरी का निरीक्षण किया ।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका के मामले में दिए गए आदेश पर प्रदेश के सभी जिलों में दीवानी न्यायालय परिसर व कचहरी की सुरक्षा के लिए समिति का गठन हुआ है।  जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समिति के सदस्य हैं।  मंगलवार को विशेष अदालत ईसीएक्ट के न्यायाधीश शिव सिंह यादव, नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन, अपर पुलिस

अधीक्षक रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, आरआई लाइन सुरेन्द्र सिंह, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ, पीडब्लूडी एई विकास जौहरी ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। सीजेएम अदालत के पीछे चहारदीवारी टूटी मिली। न्यायाधीश शिव सिंह यादव के विश्राम कक्ष में अफसरों ने सुरक्षा को लेकर वार्ता की। एएसपी रामभवन चौरसिया ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर कचहरी की सुरक्षा तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को यह होंगे इंतजाम
-कचहरी के चारों और काफी ऊंची चहारदीवारी का निर्माण होगा।
-मुख्य गेट चौड़ा होगा, एक ओर मेटल डिटेक्टर, बैग स्केनर लगाया जाएगा।
- गेट के पास से वाहन निकालने के लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा।

- प्रत्येक वाहन और चालक की कचहरी में प्रवेश के दौरान चेकिंग होगी।
- जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जगह चयनित कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें