फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठे व्यापारी को लाठी-डडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के पास उधारी के रुपये मांगने पर एक दुकानदार को कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे दुकानदार को काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दबंग फरार हो गए। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला खतराना निवासी वीरेंद्र चौरसिया की सुभाष गेट पर नमकीन की दुकान है। वह शुक्रवार देर रात अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी समय एक युवक कुछ लोगों के साथ पहुंचा। उससे उधार के पैसे का तगादा किया तो वह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार पर आसपास के लोग आ गए।
सूचना मिलते ही पुलिस को आता देख दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एक नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया। घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें