फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्त युवती के बच्चों को पढ़ाने के मंसूबों पर दबंगों ने फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डाक्टर के गलत इलाज से अपने दोनों पैर गवां चुकी नि:शक्त के गरीब बच्चों को पढ़ाने के मंसूबों पर दबंगों ने पानी फेर दिया है। स्कूल की दीवार तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को पीड़ित अपने पिता के साथ एसपी आवास पर गुहार लगाने पहुंची।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी संसारवती अपने पिता ओमप्रकाश के साथ मंगलवार को एसपी से उनके आवास पर गुहार लगाने पहुंचीं। पर वहां एसपी नहीं थे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसकी समस्या सुनी और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। संसारवती ने बताया कि बचपन में एक पैर खराब हो गया था। इलाज के लिए आवास विकास के एक डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने खराब पैर को छोड़कर सही पैर काट दिया था। इससे वह दोनों पैरों से नि:शक्त हो गई। पिता ने पढ़ाया और उसने एमए की पढ़ाई करने के बाद गांव के गरीब बच्चों को पढ़ाने का संकल्प लिया। पिता ने स्कूल के लिए गांव के ही ज्ञानचंद्र से भूमि का बैनामा उसके नाम पर करवा दिया था। उस जमीन पर चाहरदीवार बनवाकर एक गेट भी लगवा दिया गया। वहीं पर बच्चों को पढ़ाती थी। गांव के कुछ दबंगों ने दीवार को तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर गालीगलौज कर जान माल की धमकी दी। थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। थाने के दरोगा ने दबंगों के पक्ष में ही रिपोर्ट लगा दी और उसको धमकाया। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि नि:शक्त की ओर से उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें