फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भीड़ से दिनभर जाम, पांचाल घाट पुल पर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो-38 इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और हल्के व भारी वाहनों की आवाजाही के कारण शुक्रवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। पांचाल घाट पुल से दोनों ओर वाहन दिनभर रेंगते नजर आए। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर में मौसम साफ होते ही शहर से बड़ी संख्या में लोग मेला देखने निकल पड़े। इसके चलते दीनदयाल बाग से पांचाल घाट पुल तक तथा बरेली की ओर चाचूपुर तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का भरसक प्रयास किया लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
सूचना पर यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शाम को यातायात धीरे-धीरे सुचारु हो सका। यातायात प्रभारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए माघ पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें