फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना रॉयल्टी जमा कराए चल रहा था भट्ठा, जेसीबी पकड़ी

विज्ञापन
फोटो-20 मेरापुर थाने में खड़ी अवैध खनन में पकड़ गई जेसीबी। कर्मचारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/संकिसा। बिना रॉयल्टी जमा किए चल रहे ईंट भट्ठा पर सोमवार को एसडीएम व खनन अधिकारी ने छापा मारा। वहां अवैध खनन में लगी जेसीबी पकड़कर थाने में खड़ी करा दी गई। करीब दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार व खनन अधिकारी संजय प्रताप ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना में संचालित बजरंग ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) की जांच की। इसकी रॉयल्टी भी जमा नहीं की गई थी। भट्ठे पर ईंट पथाई का काम चलने के साथ जेसीबी से मिट्टी खनन भी किया था। खनन कर लगाया गया मिट्टी ढेर भी मिला। इस पर अवैध खनन कर भट्ठा संचालन में जेसीबी को पकड़कर मेरापुर थाना पुलिस को सौंप दी गई।
खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि मिट्टी खनन में भूमि की पैमाइश करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन में दो लाख रुपये जुर्माना, रॉयल्टी के एक लाख 75 हजार रुपये व ब्याज सहित करीब चार लाख रुपये भट्ठा संचालक को जमा करने होंगे। इसी के बाद भट्ठा संचालित किया जा सकेगा।

फोटो-20 मेरापुर थाने में खड़ी अवैध खनन में पकड़ गई जेसीबी। कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें