फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव जलाने को मिलेगी सस्ती लकड़ी

Thu, 17 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्व हरि नि:स्वार्थ सेवा समिति शव जलाने के लिए सस्ती लकड़ी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही शव ढोने के लिए वाहन की भी व्यवस्था करेगी। समिति ने लकड़ी और वाहन उपलब्ध कराए जाने के लिए नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर शव ढोने के लिए वाहन मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन


विश्व हरि नि:स्वार्थ सेवा समिति श्मसान घाट पर आने वाले शवों के अंतिम संस्कार के लिए सस्ते दाम पर लकड़ी मुहैया करा रही है। समिति के अध्यक्ष रवि कुमार का कहना है कि अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार समिति की ओर से नि:शुल्क किया जाएगा।

इसके साथ ही सिर्फ डीजल खर्चे पर शव ढोने के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। समिति की ओर से प्रतिदिन श्मशान घाट पर सफाई भी करवाई जा रही है। शव लाने वाले लोगों को संस्था की ओर से बाजार मूल्य से सस्ती लकड़ी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शव ढोने और लकड़ी के लिए लोग 9457768210 और 8006113520 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य गंगानदी को प्रदूषण से मुक्त रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें