फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवती की हत्या कर खाई में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। धारदार हथियार से सिर व गर्दन पर वार कर युवती की हत्या कर शुक्रवार रात छिबरामऊ मार्ग पर पुलिस बूथ और काली नदी पुल के बीच सड़क किनारे खाई में शव फेंक दिया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती लोअर और टी-शर्ट पहने है। उसकी चप्पलें पास की झड़ियों में पड़ी मिलीं। देर रात तक पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन

कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के उधरनपुर निवासी प्रेम चतुर्वेदी को शुक्रवार रात बाइक सवारों ने सूचना दी कि एक युवती का शव काली नदी पुल के पास पड़ा है। प्रेम की सूचना पर छिबरामऊ की साईंमीर चौकी प्रभारी रामजीत तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल जहानगंज थाने का होने पर उन्होंने वहां सूचना दे दी। इसके बाद थाने के दरोगा रामबाबू, ब्रजेश और कन्हैया लाल मौके पर पहुंचे। युवती टी-शर्ट और लोअर पहने है। सिर से पेट तक की टी-शर्ट खून से सनी है। पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित कराए। छिबरामऊ इंस्पेक्टर कपिल दुबे भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव पुल के पास सड़क से करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में पड़ा था। ताजा खून होने की वजह से हत्या कुछ देर पहले की ही होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। गले और सिर में घाव हैं। छिबरामऊ और जहानगंज थाना क्षेत्रों से लापता युवतियों के परिजनों को बुलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि युवती की पहचान व मामले के खुलासे के लिए थाने के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें