फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छिबरामऊ की प्रतीक्षा का था काली नदी के पास कर फेंका शव

Sun, 19 Apr 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-26 प्रतीक्षा। फाइल फोटो
विज्ञापन
जहानगंज। थाना क्षेत्र के काली नदी पुल के पास शुक्रवार हत्या कर फेंके गए किशोरी के शव की शिनाख्त हो गई है। वह कन्नौज जिले के छिबरामऊ की प्रतीक्षा का था। मामा ने बताया कि वह घर से मां की दवा लेने के लिए निकली थी। फिर यहां कैसे पहुंची समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार देर रात काली नदी पुल के उत्तरी छोर से कुछ दूरी पर लोअर और टीशर्ट पहने एक किशोरी का शव बरामद हुआ था। शनिवार शाम कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली के गांव भानपुर निवासी मामा राजीव कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस के पास मौजूद शव के फोटो देखे। इसके बाद वह फतेहगढ़ मॉर्चुरी पहुंचे। शव देख उसकी शिनाख्त छिबरामऊ के मोहल्ला नई बस्ती भैनपुरा निवासी अहिवरन पाल की पुत्री प्रतीक्षा पाल (17) के रूप में की।



बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मां ऊषा देवी की दवा लेने घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं पहुंची। वह काली नदी पुल पर कैसे पहुंची यह समझ नहीं आ रहा है। बताया कि उनके बहनोई और भांजा गुजरात के अहमदाबाद में रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस मामा को लेकर घटनास्थल पर भी गई। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम परिजनों से बात करेगी। शीघ्र ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन




पुलिस सहायता केंद्र पर लगे डीवीआर की जांच शुरू



एसओजी ने शनिवार सुबह काली नदी पुल पर बने पुलिस सहायता केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया था। वहां लगे कैमरे पुल तक कवर करते हैं। एसओजी को सीसीटीवी कैमरों में वाहन दिखने की उम्मीद है।



पुलिस को छिबरामऊ के सीसीटीवी कैमरों का सहारा



जहानगंज थाना पुलिस को किशोरी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में अब छिबरामऊ कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों का सहारा है। किशोरी घर से निकलने के बाद कहां-कहां गई और किस कैमरे में उसके फोटो कैद हुए यह देखने में छिबरामऊ कोतवाली और स्थानीय एसओजी जुट गई है। पुलिस का मानना है कि किशोरी के फोटो किसी न किसी कैमरे में कैद हर हाल में हुए होंगे। यही नहीं वह वहां से किस वाहन पर सवार होकर काली नदी तक लाई गई, यह भी पता कैमरे की फुटेज से ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें