फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा के सोता नाले में वृद्ध का शव मिला

विज्ञापन
फोटो-1 शिशुपाल यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के परतापुर कला गांव में मंगलवार सुबह एक वृद्ध का शव गंगा के सोता नाले में उतराता मिला। वृद्ध सोमवार शाम पशुओं को पानी पिलाने के लिए नाले पर गए थे, फिर घर नहीं लौटे। आशंका है कि उनकी डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

परतापुर कला निवासी शिशुपाल यादव सोमवार शाम करीब चार बजे पशुओं को पानी पिलाने गए थे। देर शाम तक घर वापस न पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नाले के किनारे लाठी और चप्पलें पड़ी मिलीं। पुत्र वीरेंद्र यादव ने आशंका जताई कि वह नाले में डूब गए हैं। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए नाले के किनारे गए तो पानी में एक शव उतराता देखा। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त शिशुपाल यादव के रूप में की। ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। परिजन ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें