मोहम्मदाबाद। एक वृद्ध का शव फंदे पर लटका मिला। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण बलराम नगर निवासी सुधीर बाथम (60) को मंगलवार सुबह उनका बंटाईदार मक्खन शाक्य घर पर बुलाने के लिए गया।
कई बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांककर देखा। कमरे में सुधीर का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने सुधीर के परिजनों को सूचना दी।
पत्नी रामबेटी, पुत्र राहुल, पुत्रवधू राधिका मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल के साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जांच के नमूने लिए। उप निरीक्षक सुरेश सिंह चाहर को परिजनों ने बताया कि सुधीर तीन दिन से शराब पीकर घर आकर झगड़ा कर रहे थे।
सोमवार शाम को भी नशे में झगड़ा किया। इससे वे सभी लोग पड़ोस के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी हेतराम के घर सोने चले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। (संवाद)