फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोसीकलां स्टेशन पर ट्रेन में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ रशीदाबाद निवासी शाहजेब खां का पुत्र शारव खां (37) शुक्रवार को मुंबई से एक्सप्रेस ट्रेन से कायमगंज लौट रहा था। मथुरा स्टेशन के पास वह अचानक ट्रेन की बर्थ से नीचे गिर पड़ा। यात्रियों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रेन कोसीकलां स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को ट्रेन से उतारा। तलाशी के दौरान उसके पास से कायमगंज का पता बरामद हुआ। जीआरपी ने कायमगंज कोतवाली को सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। वे तुरंत कोसीकलां के लिए रवाना हो गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शारव के रिश्तेदार भूरा खां ने बताया वह लोग शव लेकर शाम तक पहुंचेंगे। बताया गया कि शारव की शादी मुंबई में हुई थी। शादी के चार साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई। शारव दो भाइयों जीशान, अमन से छोटा और आहद से बड़ा था। घटना से गांव में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि कोसीकलां जीआरपी से सूचना मिली तो परिवार को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें