फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मजदूरी करने गए ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला

Fri, 31 Oct 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 10 शहर के गढ़ी मुकीम खां नवाबों वाली हवेली के पीछे बाग में जांच करती पुलिस। स्रोत: पाठक - फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से मजदूरी करने निकले एक ग्रामीण का शव अमरूद के बाग में पेड़ से लटका मिला। रात भर परिवार के लोग खोजबीन करते रहे। सुबह सूचना पर पहुंचे पुत्र ने पिता के रूप में शिनाख्त की।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी प्रभुदयाल शाक्य (50) सब्जी मंडी में मजदूरी करते थे। वह बुधवार सुबह घर से मंडी के लिए निकले थे। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर उनकी खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे गढ़ी मुकीम खां नवाबों वाली हवेली के पीछे स्थित बाग में अमरूद के पेड़ से उनका शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुत्र निशांत शाक्य परिजनों के साथ पहुंचा। वहां पिता का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका रहा था। कुछ ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

फाॅरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रभुदयाल मानसिक रूप से परेशान रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।

फोटो- 10 शहर के गढ़ी मुकीम खां नवाबों वाली हवेली के पीछे बाग में जांच करती पुलिस। स्रोत: पाठक- फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें