फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, फुफेरा भाई जख्मी

Wed, 13 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं-बरेली मार्ग पर बेकाबू बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका फुफेरा भाई जख्मी हो गया। शव घर आते ही परिजनों का कोहराम मच गया। बाइक चालक के सिर पर लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।  
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी अर्जुन (22) पुत्र शीशराम अपने फुफेरे भाई देशराज (23) निवासी ग्राम रुदेली दातागंज बदायूं के साथ मंगलवार को बाइक से बरेली अपनी बहन सुनेरा के यहां जा रहा था। बाइक चालक अर्जुन हेलमेट नहीं लगाए था। बदायूं-बरेली मार्ग पर पड़ने वाले गांव भोगपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकराई, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। देशराज को बरेली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अर्जुन की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची तो परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कृपांती देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। परिजनों ने बताया कि अर्जुन छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। सभी भाई मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें