कमालगंज। लोन की किस्त वसूलने कस्बा में आए निजी बैंक के कर्मचारियों के साथ युवक ने मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
एक बैंक के लोन अधिकारी विपिन कुमार व कैशियर मनीष कुमार बुधवार शाम कस्बा रेलवे रोड पर स्थित दुकान के दुकानदार ऋषभ से लोन की किस्त वसूलने आए थे।
किस्त न देने पर दुकानदार से बैंक कर्मचारियों का विवाद हो गया। युवक ने कर्मचारियों से मारपीट कर दी। विपिन ने इसकी सूचना ब्रांच मैनेजर अजय प्रताप को दी।
अजय अन्य कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे और दुकानदार ऋषभ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
कर्मचारियों के साथ जाकर पुलिस ऋषभ को पकड़ कर थाने ले आई।
अजय प्रताप ने बताया कि युवक ने करीब तीन माह पूर्व 40 हजार रुपये का लोन लिया था। अब वह किस्त जमा नहीं कर रहा है। जब कर्मचारी किस्त लेने पहुंचे तो उसने मारपीट कर दी। उधर ऋषभ ने बताया कि गाली गलौज हुई है। मारपीट का आरोप गलत है।