फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी के साथ कुकर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। छापा मारने के दौरान परिजनों ने विरोध किया, मगर साथ में गई थाना पुलिस को देख शांत हो गए।
मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ला निवासी युवक का 17 माह पहले दिल्ली के शालीमार थाना क्षेत्र की एक युवती से विवाह हुआ था।
युवक दहेज के लिए युवती को प्रताड़ित करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसने पत्नी से जबरन कुकर्म करना शुरू कर दिया।
पत्नी ने दिल्ली में छह माह पहले मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भागकर अपने घर रहने लगा।
शालीमार थाने की दरोगा मंजू देवी, सिपाही रहीश कुमार और चेतन बुधवार सुबह चार बजे मऊदरवाजा थाने पहुंचे।
उन्होंने थाने में आमद कराने के बाद पुलिस बल के साथ युवक के घर दबिश दी। परिजनों ने पुलिस देखी, तो विरोध किया।
मगर स्थानीय पुलिस की सख्ती के बाद वह शांत हो गए। दिल्ली पुलिस युवक को गिरफ्तार कर साथ लेकर चली गई।