फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दरोगा का तीन हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक छोड़ने के नाम पर दरोगा का तीन हजार रुपये मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा सांसद ने तत्कालीन एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। एसपी के आदेश पर सीओ अमृतपुर ने जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी मुकेश कश्यप ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि पांच मई को थाने के दरोगा अमित शर्मा उसके दरवाजे पर खड़ी बाइक उठाकर ले गए थे। जानकारी होने पर मुकेश बाइक छुड़वाने के लिए कस्बा चौकी पर गया। वहां दरोगा ने बाइक छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये की मांग की। मुकेश ने एक हजार रुपये दे दिए। एक युवक के कहने पर दरोगा ने बाइक छोड़ दी। उसके बाद से दरोगा फोन कर रुपये की मांग कर रहे हैं। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने तत्कालीन एसपी अशोक कुमार मीणा को दो जून को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा था। एसपी ने सीओ अमृतपुर रवीेंद्र नाथ राय को जांच करने के आदेश दिए। सीओ ने जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए एसपी के पास भेज दी थी। उसके बाद से फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि तत्कालीन एसपी के आदेश पर जांच कर रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें