फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आग से बचाव के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही अग्निकांड की घटनाओं में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनसामान्य के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अरुण कुमार सिंह ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में खासकर गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं, इसलिए किसान फसल अवशेष को खेतों में न जलाएं और ट्रांसफार्मर के आसपास की फसल समय से पहले काट लें। उन्होंने तेज हवा के दौरान चूल्हा या भट्ठी का उपयोग न करने की भी सलाह दी।
कहा कि जलती माचिस, बीड़ी या सिगरेट इधर-उधर न फेंकें और ज्वलनशील वस्तुओं को गैस सिलिंडर से दूर रखें। बिजली के उपकरणों की नियमित जांच कर एमसीबी लगवाना जरूरी है। आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय निकास मार्ग का उपयोग करें, धुएं से बचने के लिए नीचे झुककर चलें और मुंह को गीले कपड़े से ढकें। पेट्रोलियम पदार्थों से लगी आग बुझाने के लिए बालू या फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग की सलाह दी। कहा कि आपात स्थिति में 101 (अग्निशमन), 112 (पुलिस), 108 (स्वास्थ्य) और 1077 (आपदा) नंबरों पर तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें