फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सुबोध यादव के कुर्क शीतगृह व कार्यशाला को प्रशासन ने किया चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा नेता व राजेपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुबोध यादव की कुर्क की जा चुकी संपत्ति को जिला प्रशासन ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर चेक किया। इसके बाद नया कपड़ा लगाकर फिर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद एटा के तत्कालीन जिलाधिकारी के वर्ष 2022 में आदेश के क्रम में सुबोध यादव का शीतगृह व वाहन कार्यशाला कुर्क की कार्रवाई पूर्व में हो चुकी थी। इसमें मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सकवाई स्थित शीतगृह व गांव मुरहास के पास वर्कशाप शामिल थी। वह जनपद एटा के अलीगंज निवासी हैं और उनका फतेहगढ़ के जेएनवी रोड में मकान है। चार वर्ष पुराने आदेश के क्रय में शनिवार को तहसीलदार सदर विक्रम सिंह चाहर व सीओ सिटी अभय वर्मा ने मौके पर पहुंच कर दो संपत्तियों को चेक किया। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि इसके लिए चेक किया कि कहीं कोई उन संपत्तियों का कोई दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है। उन्हें फिर से नया कपड़ा लगाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें