फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गया जेल

Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके खाते में 1.12 करोेड़ रुपये गए थे। आरोपी के खिलाफ पिछली साल मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव बरौन निवासी शेर सिंह ने पिछली साल सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की ठगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले में कादरीगेट थाने के इंस्पेक्टर ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। नाम प्रकाश में आने पर दरोगा विशेष कुमार ने चंदौली जिले के थाना धानापुर के गांव रायपुर बभिनयाव निवासी रविकांत यादव को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ध्रुव कुमार राजपूत नाम के व्यक्ति से उसकी बात हुई थी। उसने सेना में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवकों से संपर्क करने के लिए कहा था।
इसी दौरान शेर सिंह से बातचीत हो गई। हमारे खाते में 1.12 करोड़ रुपये आए। कुछ रुपये नकद भी लिया। अपना हिस्सा लेकर शेष रुपये ध्रुवकुमार को भेजता था। ज्वाइनिंग लेटर वही भेजता था। अचानक उसने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें