फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से कपड़ा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी कपड़ा व्यापारी की कोरोना से लखनऊ में मौत हो गई। वह जिला जेल चौराहे स्थित नर्सिंगहोम में करीब 10 दिन तक भर्ती रहा, लेकिन उसकी कोरोना जांच नहीं की गई थी।
मोहल्ला कसरट्टा निवासी व्यापारी (40) की फतेहगढ़ में ही कपड़े की दुकान है। 12 दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे जिला जेल चौराहे स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। यहां कोरोना जांच नहीं की गई। तीन दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए। वहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सोमवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। जनपद में इससे पूर्व कोरोना संक्रमित 88 लोगों की मौत हो चुकी है। डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव शाक्य ने बताया कि कोरोना से मौत की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी उसकी पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई है। जिला जेल चौराहे स्थित नर्सिंगहोम को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2053 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
लोहिया अस्पताल, लिंजीगंज सिविल अस्पताल व पुलिस लाइन अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी पर कोरोना टीकाकरण किया गया। कुल 46 स्थानों पर हुए टीकाकरण में 914 बुजुर्ग व बीमारी से ग्रस्त 25 से अधिक आयु के 779 लोगों ने टीका लगवाया। 291 कर्मचारियों के दूसरे डोज का टीका लगाया गया। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि कुल 2053 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा जनपद को 10 हजार डोज वैक्सीन और मिल गई है। इससे टीकाकरण लगातार जारी रहेगा।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें