फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूतफेनी, छेना समेत दस नमूने फेल, होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अगस्त में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में सूतफेनी, छेना, खोया समेत दस दुकानों से लिए गए नमूने फेल हो गए। इन सभी दुकानदारों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी राजस्व के कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से 11 से 20 अगस्त तक जिले में विभिन्न स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापामारी की गई थी। इसमें जसमई दरवाजा के पास राकेश बाबू की दुकान से सूतफेनी, जहानगंज चौराहा स्थित राजीव कुमार की दुकान से छेना की मिठाई, पांचाल घाट स्थित बलवीर सिंह उर्फ गोविंद की दुकान से छेना, अचरा चौराहा नवाबगंज से राजवीर की दुकान से दूध की बर्फी, अचरा तिराहा स्थित अजय गुप्ता की दुकान से छेना, कंपिल में शेरसिंह की दुकान से बर्फी, कायमगंज रेलवे स्टेशन के निकट सदाराम सक्सेना की दुकान से छेना, मोहम्मद जावेद की दुकान से खोया, मोहम्मदाबाद चौराहा स्थित रवि गुप्ता की दुकान से बर्फी, सेंट्रल जेल चौराहा फतेहगढ़ स्थित कन्हैया बक्स की दुकान से दूूध का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग तिथियों पर लिया था। इनमें कुछ नमूने अधोमानक व कुछ में नियमों के उल्लंघन (बाहरी तत्व मिला हुआ पाया गया) की रिपोर्ट आई है। अभिहित अधिकारी ने इन सभी दुकानदारों के खिलाफ अपर जिलाधिकारी राजस्व के न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने सभी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें