फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट कर्मियों ने तीन बरातियों को किया घायल, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट कर्मियों ने तीन बरातियों को पीटा, लूट का आरोप
विज्ञापन

शमसाबाद। खराब पंखे बदलने की मांग पर टेेंट कर्मियों ने तीन बरातियों को पीटकर घायल कर दिया। इससे भगदड़ मच गई, बरातियों ने चेन व नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। बाद में थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थानाक्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी सूबेदार की पुत्री विनीता की कायमगंज के गांव पुल के नगला निवासी शेर सिंह के पुत्र अवधेश से शादी हुई थी। सोमवार रात अवधेश बरात लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

टेंट के अंदर पंखे लगे थे लेकिन कई नहीं चल रहे थे। इस पर बरातियों ने पंखा चलाने के लिए टेंट कर्मचारियों से कहा जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। टेंट कर्मियों ने नगला निवासी विशाल, सनी व नितिन को डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन

विशाल ने मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन लूटने तथा सनी व नितिन ने तीन हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। वहां एसओ दिग्विजय सिंह ने दोनों पक्षों में वार्ता करवाकर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें