फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला टेंट मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। टेंट मालिक दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। मां की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर पूरे मामले की जानकारी की। फाेरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चपरा निवासी रामऔतार जयपुर में नौकरी करते हैं। उनका पुत्र बृजभान (22) मां रामठकेली के साथ गांव में रह रहा था। उसकी टेंट की दुकान है। बुधवार को गांव भावन व गुढे़रा में टेंट लगवाने के बाद बृजभान रात 11 बजे घर आया। वह कई दिनों से गुमसुम रह रहा था। खाना खाने के बाद वह मां से दुकान में सोने की बात कहकर घर से चला गया।
गुरुवार सुबह बृजभान 10 बजे तक घर नहीं आया, तो मां दुकान में देखने के लिए पहुंची। दुकान का शटर खुला था। मां ने शटर उचकाया तो बृजभान को पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे पर लटका पाया। यह देखकर रामठकेली ने शोर मचा दिया। आसपास के ग्रामीण भी आ गए।
विज्ञापन

रामठकेली के चार पुत्र ह्देश, जयदेव, भानु प्रताप, सवेंद्र भी बाहर नौकरी करते हैं। उन्होंने पुत्रों व पति को बृजभान के हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मां रामठकेली ने पुत्र के आत्महत्या करने के बारे में कोई सटीक जानकारी पुलिस को नहीं दी। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई की साली से बृजभान की शादी की बात चल रही थी।
एक माह पहले उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी गई। इसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि भाई की साली की शादी दूसरी जगह तय होने पर टेंट दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें