फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी लैब संचालक पर दस हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। लेखपाल की पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी लैब संचालक पर एसपी ने दस हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पांच जनवरी 2020 को बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें महिला ने लेखपाल पति के अलावा उसके लेखपाल साथी विमल कुमार, मनोज शाक्य, विष्णु नारायण रस्तोग, और मोहल्ला नगला दीना सैनिक कालोनी निवासी लैब संचालक सोनू तिवारी को आरोपी बनाया गया था। पुलिस पीड़िता के लेखपाल पिता, मनोज शाक्य, विष्णु नारायण रस्तोगी को जेल भेज चुकी है। आवास विकास निवासी आरोपी लेखपाल विमल कुमार हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे ले आए थे। लैब संचालक सोनू तिवारी फरार है। उसके मकान की कुर्की भी की जा चुकी है। अब एसपी ने फरार सोनू की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। विवेचक ने सोनू और विमल के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। सोनू की तलाश में एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें