फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियांत्रित होकर टेंपो पलटने से 10 लोग घायल

विज्ञापन
खड्ड में पलटा टेंपो व लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जहानगंज रोड पर नवादा तिराहे के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। उसमें सवार लगभग 10 यात्री घायल हो गए। चालक मौका देख फरार हो गया। घायलों ने निजी व सरकारी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

जहानगंज से कमालगंज आ रहा टेंपो नवादा तिराहे के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। टेंपो में सवार 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो में सवार थाना क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी रीना पत्नी स्वदेश सिंह अपने पिता राजू के साथ कानपुर देहात के झींझक स्थित अपने मायके जा रहीं थी।
दोनों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। अन्य आठ घायल यात्री दूसरे टेंपो से निजी अस्पताल में चले गए। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहानगंज से टेंपो तेजी से आ रहा था तभी नवादा मोड़ पर अचानक दूसरा टेंपो आ गया। उसी को बचाने के चक्कर मे टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें