फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क पर निकला टेंपो का टायर, जाम में फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बस अड्डे की ओर जा रहे एक टेंपो का बढ़पुर मंदिर के सामने अचानक पहिया निकल गया। सड़क पर टेंपो खड़ा होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद वाहन को किनारे करने पर यातायात सामान्य हो सका। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को फतेहगढ़ से सवारियां लेकर एक टेंपो फर्रुखाबाद जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे टेंपो का बढ़पुर मंदिर के सामने अचानक एक पहिया निकल गया। गनीमत रही कि चालक ने संतुलन नहीं खोया। टेंपो सड़क पर ही रुक गया। उसी वक्त दोनों तरफ से रोडवेज बसें आ गईं। बसों के निकलने का स्थान न होने के कारण जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने टेंपो को काफी प्रयास के बाद किनारे करवाया। इसके बाद एक घंटे में यातायात सामान्य हो सका। जाम लगने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें