फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो पलटा, छह सवारियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टेंपो छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

बरेली-इटावा हाईवे पर शुक्रवार को चालक टेंपो में सवारियां बैठाकर फतेहगढ़ से मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। गांव गैसिंगपुर मोड़ पर अचानक बाइक सवार सामने आ गया। चालक ने ब्रेक लगाया तो टेंपो पलट गया। चालक वहां से भाग गया। राहगीरों ने टेंपो से सवारियों को बाहर निकाला। टेंपो में सवार मोहल्ला रोहिला निवासी रामाधार, रामवती, रानी, राजेपुर निवासी सारोतिया बेबी, गांव नौली निवासी शिवनंदन, गांव बिढ़ैल निवासी बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने टेंपो को कब्जे लेकर चौकी पर भेज दिया। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया टेपों पलटने से छह सवारियां घायल हो गई थी। घायलों को लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें