फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसओजी व कंपिल पुलिस ने संयुक्त अभियान में शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 25 बने व अधबने तमंचे सहित उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि गुरुवार देर रात एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल व एसओ कंपिल जितेंद्र चौधरी को सूचना मिली कि कुछ लोग कटरी में अवैध रूप से शस्त्र बना रहे हैं। पुलिस की टीमों ने घेराबंदी करके कासगंज थाना पटियाली गांव भरगैन निवासी बृजेश शर्मा, थाना सिकंदरपुर वैश्य गांव नदरोली निवासी जयवीर जाटव को पकड़ लिया।
पुलिस ने इनके पास से 17 बने हुए तमंचे, राइफल व आठ अधबने तमंचे, नाल उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चुनाव में तमंचों की मांग अधिक होती है। इसके कारण तमंचे बनाकर आसपास के जनपदों में सप्लाई करने का काम करते हैं।
विज्ञापन

एक तमंचा पांच से सात हजार रुपये में बिक जाता है। बृजेश के खिलाफ कंपिल व कासगंज में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें