फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 टेंपो का चालान, तीन हुए सीज

Mon, 13 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के दौरान एक टेंपो का चालान काटती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी के निर्देश पर शहर में टेंपो चालकों पर सख्ती के लिए सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 47 टेंपुओं का चालान किया गया। वहीं तीन टेंपो सीज किए गए।
विज्ञापन


शहर में टेंपो चालकों की मनमानी के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। चालकों के तेज रफ्तार से चलाने से आए दिन हादसे भी होते हैं।

इसी को लेकर सोमवार को एसपी राजेश कृष्ण ने चालकों पर सख्ती के लिए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।

फतेहगढ़ कोतवाल रजनीश सिंह ने टीम के साथ भोलेपुर और फतेहगढ़ चौहारा पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई टेंपो चालक गली-कू चों से टेंपो लेकर निकले।

चेकिंग अभियान में पुलिस ने 25 टेंपो चालकों का चालान किया। इसके अलावा 3 टेंपुओं में तेज आवाज में गाना बजाने पर सीज किए गए।

वहीं शहर कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने टीम के साथ लालगेट और बढ़पुर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने 22 टेंपुओं का चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें