फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला यात्रियों को चॉकलेट देने वाले टेंपो चालक को धुना

Wed, 03 May 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक टेंपो चालक ने महिला यात्री को चॉकलोट देने का प्रयास किया। इससे गुस्साई युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गुस्साए परिजनों ने चालक को बीच सड़क पर पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने भी हाथ साफ कर लिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास चौकी से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह एक टेंपो सवार युवती को चालक और उसके साथ बैठे युवकों ने चॉकलेट देने का प्रयास किया। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी पर परिजनों ने मिशन अस्पताल के पास टेंपो रुकवाया और चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। महिला ने चालक को चप्पलों से पीटा। मामला समझते ही आसपास के युवकों ने भी चालक को पीटना शुरू कर दिया।
मौका मिलते ही उसके साथी भागने में कामयाब रहे। मारपीट की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि उसने ऐसा कभी नहीं किया, मगर पीड़ित महिला हरकत के बारे में बताती रही। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि चालक को पीटने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें