फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर रिश्तेदार ने मारी गोली

Sun, 08 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। रिश्तेदारी में आई किशोरी को गोलीमार कर घायल करने और उसको अगवा करने की तहरीर थाना पुलिस को देर शाम दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना शमसाबाद के गांव गढ़ी निवासी शकील की बेटी समरा (17) छह दिन पहले अपने नाना कंपिल कस्बा निवासी माजिद के यहां आई थी। यहां से किशोरी का मौसा तहसीन पांच नवंबर को अपने घर धर्मपुर बुला कर ले गया। रविवार को समरा के गोली लगने और उसके गायब करने की जानकारी ताऊ हबीब को हुई। इस पर वह परिजनों के साथ तहसीन के घर पहुंचे। यहां पर किसी के न मिलने पर हबीब ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


हबीब ने आरोप लगाया कि तहसीन के छोटे भाई ने समरा को अगवा कर उसे गोली कर घायल कर दिया। हबीब ने बताया कि तहसीन छह महीना पहले समरा की शादी के लिए घर पर आया था। परिवार के लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। इसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। उधर, एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें