फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी को ले जाने के मुकदमे में आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके चलते आरोपी के परिजन चार दिन पहले फिर किशोरी का अपहरण करके ले गए हैं।
विज्ञापन

मां ने पुत्री की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया 15 मई को सगे जेठ का बेटा 17 वर्षीय पुत्री को अपने साथ लेकर चला गया था।
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई। मुकदमे में गवाही चल रही है। 26 अक्तूबर को आरोपी युवक की बहन व बहनोई भाई दूज पर अपने घर आए। इन लोगों ने पुत्री को युवक के पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया।
विज्ञापन

पुत्री के इन्कार करने पर 30 अक्तूबर को यह लोग पुत्री का अपहरण करके ले गए। जानकारी होने पर थाने में अपहरण व हत्या की आशंका जाहिर कर तहरीर दी।
पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। एसपी ने सीओ अमृतपुर को पूरे मामले में जांच कर किशोरी की बरामदगी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें