फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक किशोरी को बहाने से ले जाकर मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला अश्लील वीडियो बनाती रही। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर चलने का दबाव बनाया गया। आरोपी महिला व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के एक मोहल्ला निवासी पिता ने सोरा कोठी मन्नीगंज निवासी नन्ही और सुधीर वर्मा के खिलाफ किशोरी को मकान में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि उनकी 14 वर्षीय किशोर पुत्री घर में अकेली रहती है। 11 या 12 अप्रैल की दोपहर नन्ही और सुधीर वर्मा पुत्री को बहाने से अमेठी निवासी बहनोई के मकान में ले गए। वहां सुधीर ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
नन्ही अश्लील वीडियो बनाती रही। करीब तीन घंटे बाद वह घर छोड़ गए। बृहस्पतिवार 18 अप्रैल को आरोपियों ने दोबारा साथ चलने का दबाव बनाया। उन्होंने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। किशोरी ने इसकी जानकारी पिता को दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें