फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में शौच करने गई किशोरी को गांव के युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

रात में यूपी 112 पर परिजनों ने सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर रविवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया।
महिला डाक्टर न होने से किशोरी का मेडिकल नहीं हो सका। पुलिस ने अरोपी की तलाश में दबिश मारी, पर वह घर में नहीं मिला।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शनिवार देर शाम को शौच करने के लिए खेतों की ओर गई थी। रास्ते में गांव के ही राजीव कुमार ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। किशोरी के पिता ने रात में ही यूपी 112 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पिता से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। रविवार को पुलिस ने पिता की तहरीर पर राजीव कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। सीएचसी में महिला डाक्टर न होने से किशोरी का मेडिकल नहीं हो सका।
एसओ अजय नारायण सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी के घर दबिश दी गई। किशोरी का सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें