फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में डूबने से किशोरी की मौत, एक किशोरी व महिला को बचाया

Fri, 21 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बाढ़ के पानी में नहा रहीं दो किशोरियां और महिला गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। ग्रामीणों ने महिला व एक किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की चौकी सरह गांव आंतर निवासी राहुल की पत्नी बड़ी बिटिया (25), दिनेश की पुत्री आरती (15) व सुभाष चंद्र की पुत्री लवी (14) के साथ शुक्रवार की दोपहर घूमते हुए गांव परमनगर जाने वाले मार्ग के पास पहुंची। वहां बाढ़ के पानी में कुछ लोग नहा रहे थे। बड़ी बिटिया, आरती व लवी भी पानी के अंदर घुस कर नहाने लगीं। अचानक तीनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। महिला व किशोरियों को डूबते देखकर गांव के लोगों ने भी पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने बड़ी बिटिया व आरती को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन लवी का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सरह जितेंद्र कुमार ने गोताखोरों को बुलवाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने लवी के शव को बाढ़ के पानी से बाहर निकाल लिया। लवी गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसकी मौत की जानकारी पर मां बिटाना देवी, बहन शिखा, रूचि सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें