जिले में हरियाली तीज पारंपरिक तरीके से मनाई गई। महिलाओं और युवतियों ने
झूला झूलकर कजरी गाई। दिन में शिव पार्वती व शाम को चांद की पूजा की गई।
वहीं रेड आर्मी की ओर से हरियाली तीज पर पटेलपार्क के सामने कार्यक्रम का
आयोजन किया गया।
शहर व देहात में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया।
महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखा। गौरी व शिव की पूजा की गई। विवाहिताओं ने
पति की लंबी उम्र की कामना की। झूला झूलकर सावन के गीतों के साथ ही कजरी
गाई गईं। शाम को दूध, दही व फूलों से चांद की पूजा की गई। वट वृक्ष का भी
पूजन किया गया। तीज को लेकर हरी चूड़ियों की खूब खरीद हुई। श्रृंगार
प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ रही। पटेल पार्क के सामने स्थित मैदान
में लगे वट वृक्ष पर महिलाओं ने झूला डालकर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में झूला
झूलकर हरियाली तीज मनाया। इस अवसर पर पूर्णिता राठौर, पुष्पा सूद, मीरा
सिंह, उषा सिंह,
मीरा गुप्ता, पार्वती शाक्य, अफरोज युसूफ, सुमन राठौर,
रजिया बेगम, निधि गुप्ता, मिथलेश यादव, सुनीता सक्सेना, रामकन्या, रामबेटी
शाक्य, शकुंतला राजपूत, शैलेश राजपूत, नैंसी, सरला राजपूत, सावित्री शर्मा,
भगवान देवी, कविता और लक्ष्मी राजपूत आदि मौजूद रहीं।