फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दूर की तकनीकी खराबी, ऑक्सीजन प्लांट शुरू

Wed, 24 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-34, 22 सितंबर को प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
इंपैक्ट....
विज्ञापन

फोटो-34, 22 सितंबर को प्रकाशित खबर। (सिंगल)
- तीन कर्मियों की रोस्टर बार लगाई ड्यूटी, नहीं खरीदने होंगे सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। एक साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट आखिरकार देर शाम चालू कर दिया गया। लखनऊ से आए इंजीनियर ने चालू करके सीएमएस की ओर से नियुक्त किए गए तीन कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
अब बाजार से सिलिंडर खरीदने से छुटकारा मिल जाएगा। लोहिया अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट करीब एक साल से बंद पड़ा था। अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा बाजार से खरीदी जा रही, शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया। लखनऊ से इंजीनियर सर्वेश यादव यहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तकनीकी खराबी दूर करके प्लांट को चालू करवा दिया। सीएमएस ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के तीन कर्मियों की रोस्टर बार ड्यूटी लगा दी है। अब प्लांट चलाकर वार्डों तक ऑक्सीजन पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी। बाजार से ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं खरीदने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें