फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षिका के बेटे का दूसरे प्रयास में ही यूपीएससी में चयन

Sat, 07 Mar 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-35 परिजन के साथ खुशी मनाते आकर्ष कुमार यादव। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज के गांव पिपराभोजी निवासी शिक्षिका के बेटे ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 524 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। वह आईपीएस अधिकारी बनेंगे। वह दिल्ली में रहकर पिछले तीन साल से तैयारी कर रहे थे। गांव पिपराभोजी निवासी दिवंगत जयवीर सिंह की पत्नी उर्मिला यादव जनपद कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह परिवार सहित शहर के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में मकान बनाकर रह रही हैं। उनका छोटे बेटे आकर्ष कुमार यादव को यूपीएससी सीएसई 2025 की परीक्षा ऑल इंडिया 524 रैंक मिली है। इससे आकर्ष का आईपीएस अधिकारी बनना तय है। आकर्ष ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई कानपुर में की थी और वह टॉपर रहे थे। स्नातक व परास्नातक दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया। दिसंबर 2023 में पिता का स्वर्गवास हो जाने से पहले प्रयास में उनका यूपीएससी में चयन नहीं हो सका था। दूसरे प्रयास में सफलता मिल गई। उन्होंने यह भी बताया कि 524 रैंक मिलने से आईपीएस में चयन होने का अनुमान है। उनके बड़े भाई उत्कर्ष यादव कैग में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर हैं। यूपीएससी में चयन होने से आकर्ष को बधाई देने के लिए उनके घर तांता लगा रहा। उनकी फुफेरे भाई ग्राम पंचायत सचिव शशिदेव सिंह यादव ने खुशी में मिठाई बांटी। आकर्ष को फूलों की माला पहनाकर बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें